Basant Panchami: बसंत पंचमी पर करें इन 5 चीजों का दान, धन-धान्य मिलने की है मान्यता
- Basant Panchami 2025: मान्यता है कि बसंत पंचमी पर कुछ चीजों का दान करने से मां सरस्वती की कृपा से जीवन में खुशहाली व आर्थिक तरक्की प्राप्त होती है। जानें बसंत पंचमी पर किन चीजों का दान करना चाहिए।

Basant Panchami 2025 ke din kya daan kare: हिंदू धर्म में बसंत पंचमी के पर्व का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस साल कुछ जगहों पर 2 फरवरी और जगहों पर 3 फरवरी को बसंत पंचमी मनाई जाएगी। इस दिन मां सरस्वती की पूजा का विधान है, इसलिए इसे सरस्वती पूजा भी कहा जाता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, इस दिन संगीत व विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा करने के साथ ही कुछ चीजों का दान करने से जीवन में सुख-संपदा का आगमन होता है। जानें बसंत पंचमी पर किन चीजों का दान करना चाहिए-
1. अन्न: बसंत पंचमी पर अन्न दान अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन गरीब व जरूरतमंद लोगों को अन्न दान करने से घर का भंडार खाली नहीं होता है। जीवन में धन-धान्य से व्यक्ति परिपूर्ण रहता है।
2. पीली वस्तुओं का दान: बसंत पंचमी पर पीली वस्तुओं के दान का विशेष महत्व है। मान्यता ह कि मां सरस्वती को पीला रंग अति प्रिय है। मान्यता है कि बसंत पंचमी पर पीली वस्तुएं जैसे पीले वस्त्र, पीली मिठाई व अन्न आदि का दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
3. शिक्षा संबंधी वस्तुएं: बसंत पंचमी पर पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी चीजों का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन कॉपी, पेन, किताब व पेंसिल आदि चीजों का दान करने से मां सरस्वती प्रसन्न होती हैं और बुद्धि व विद्या प्रदान करती हैं। इस दिन शिक्षा से जुड़ी वस्तुएं दान करने से नौकरी पेशा में तरक्की मिलती है।
4. धन: बसंत पंचमी पर अपनी पुण्य कमाई से कुछ हिस्सा गरीब व जरूरतमंद लोगों का दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जीवन में आर्थिक खुशहाली आती है।
मां सरस्वती का प्रिय भोग क्या है: मां सरस्वती को पूजा के समय बेसन के लड्डू, मीठे चावल व बूंदी का भोग लगाना चाहिए। मान्यता है कि मां सरस्वती को इन चीजों का भोग लगाने से करियर में सफलता व भाग्य का साथ मिलता है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।