Maha Kumbh 2025: मौनी अमावस्या के बाद महाकुंभ का अगला शाही स्नान कब होगा?
- After Mauni Amavasya Shahi Snan 2025: महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर शाही या अमृत स्नान होगा। जानें मौनी अमावस्या के बाद अगला शाही स्नान कब होगा:

Maha Kumbh shahi Snan after Mauni Amavasya 2025: प्रयागराज में महाकुंभ में शाही स्नान पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते हैं। महाकुंभ पौष पूर्णिमा से प्रारंभ होकर महाशिवरात्रि से चलेगा। प्रयागराज में महाकुंभ 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक आयोजित होगा। महाकुंभ में कुछ महत्वपूर्ण तारीखों में शाही स्नान की भी व्यवस्था की गई है। महाकुंभ का तीसरा अमृत या शाही स्नान मौनी अमावस्या पर होगा। इस साल मौनी अमावस्या 29 जनवरी 2025, बुधवार को है। मौनी अमावस्या के बाद महाकुंभ के तीन शाही शेष रहेंगे। जानें महाकुंभ का मौनी अमावस्या के बाद अगला शाही स्नान कब होगा:
मौनी अमावस्या के बाद अगला शाही स्नान कब होगा: मौनी अमावस्या के बाद महाकुंभ का अगला शाही स्नान बसंत पंचमी पर होगा। बसंत पंचमी का शाही स्नान 3 फरवरी 2025 को होगा।
पंचमी तिथि कब से कब तक रहेगी: द्रिक पंचांग के अनुसार, पंचमी तिथि 02 फरवरी 2025 को सुबह 09 बजकर 14 मिनट पर प्रारंभ होगी और 03 फरवरी 2025 को सुबह 06 बजकर 52 मिनट पर समाप्त होगी।
महाकुंभ का समापन कब होगा: महाकुंभ का समापन महाशिवरात्रि पर होगा। इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को है।
बसंत पंचमी पर बन रहे ये शुभ मुहूर्त-
ब्रह्म मुहूर्त- 05:24 ए एम से 06:16 ए एम
अभिजित मुहूर्त- 12:13 पी एम से 12:57 पी एम
विजय मुहूर्त- 02:24 पी एम से 03:07 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 05:59 पी एम से 06:25 पी एम
सायाह्न सन्ध्या-06:01 पी एम से 07:20 पी एम
अमृत काल-08:24 पी एम से 09:53 पी एम
सर्वार्थ सिद्धि योग- 07:09 ए एम से 12:52 ए एम, फरवरी 03
महाकुंभ स्नान का महत्व: महाकुंभ में शाही स्नान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि शाही स्नान करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।