अंकराशि 20 फरवरी: मूलांक 1-9 वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें भविष्यफल
- ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Numerology Horoscope 20 February 2025: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 8, 17 और 16 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 20 फरवरी का दिन...
मूलांक 1 : मूलांक 1 वालों का शुभ कार्यों में खर्च होगा। खर्च की अधिकता थोड़ी मन को परेशान करेगा। मन प्रसन्न रहेगा। माता की सेहत में सुधार होगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। अपनों का साथ मिलेगा।
मूलांक 2: मूलांक 2 वालों का आज आत्मविश्वास बहुत ज्यादा रहेगा आय का नया मार्ग शुरू हो सकता है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। बेकार के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।
मूलांक 3 : मूलांक 3 वालों को आज कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का साथ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ मिलेगी। मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भागदौड़ ज्यादा रह सकती है। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी।
मूलांक 4 : मूलांक 4 वालों को आज धैर्य से काम लेना चाहिए। परिवार का साथ मिलेगा। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। कार्यस्थल पर ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। वाणी में मधुरता रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी।
मूलांक 5 : मूलांक 5 वालों का आज मन परेशान रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा की स्थिति बन सकती है। धार्मिक बने रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। धन की स्थिति बेहतर होगी।
मूलांक 6: मूलांक 6 वालों के लिए आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, लेकिन मन परेशान भी हो सकता है। घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। घर के रख-रखाव तथा सजावट के कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे। सेहत थोड़ी उतार-चढ़ाव भरी रह सकती है। प्रेम का साथ होगा। कुछ लोगों का शादी-ब्याह भी तय हो सकता है।
मूलांक 7 : मूलांक 7 वालों का आज शुभ रहने वाला है। कोई सुखद समाचार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक व शोधादि कार्यों में सफल रहेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे।
मूलांक 8: मूलांक 8 वाले आज बातचीत में बैलेंस बना चलें, वरना किसी करीबी को ठेस पहुंच सकती है। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है।
मूलांक 9 : मूलांक 9 वालों के आज आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। घर में कुछ उत्सव का माहौल रहेगा। नए व्यापार की शुरुआत हो सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।