Hindi Newsमौसम न्यूज़Weather Update aaj ka mausam february 22 rain alert delhi rajasthan odisha imd report today

सावधान! आज 6 राज्यों में होगी बारिश, तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका

  • कश्मीर में कई स्थानों पर शुक्रवार को ताजा हिमपात हुआ। मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हुई। अधिकारियों ने बताया कि प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम में रातभर बर्फबारी हुई।

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तानSat, 22 Feb 2025 08:04 AM
share Share
Follow Us on
सावधान! आज 6 राज्यों में होगी बारिश, तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका

मौसम एक बार फिर से करवट लेता नजर आ रहा है। गर्मी की आहट शुरू होते ही बारिश दस्तक दे चुकी है। दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में हुई हल्की बरसात से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो-तीन दिन तक बारिश का सिलसिला रुकने वाला नहीं है। आईएमडी के मुताबिक, 22 और 23 फरवरी को ओडिशा में गरज के साथ छिटपुट से लेकर तेज वर्षा होगी। इस दौरान 40-60 किमी प्रति घंटे की गति हवाएं चलेंगी और बिजली गिरने की भी आशंका है। शनिवार-रविवार को पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी ऐसा ही मौसम रहने वाला है। तेज हवाएं चलेंगी जिनकी रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटे तक होगी। गरज के साथ वर्षा और बिजली गिरने का अनुमान है। सिक्किम, राजस्थान और बिहार का हाल भी कुछ ऐसा ही रहेगा जहां आज व कल हल्की बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें:लखनऊ 22 February 2025 का वेदर और AQI: न्यूनतम तापमान 15.14°C, जानें कैसा रहेगा शहर में आज का मौसम
ये भी पढ़ें:दिल्ली 22 February 2025 का वेदर और AQI: न्यूनतम तापमान 12.05°C, जानें कैसा रहेगा शहर में आज का मौसम

राजस्थान में बारिश, शुष्क बना हुआ मौसम

राजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते 24 घंटे में हनुमानगढ़ जिले में संगरिया सहित कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि बाकी राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहा। उन्होंने बताया कि इस दौरान संगरिया में 0.5 मिलीमीटर बारिश हुई। कुछ अन्य स्थानों में भी बूंदाबांदी दर्ज की गई। संगरिया में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री व फतेहपुर में 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आज पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने व कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने का अनुमान है। शेष अधिकांश भागों में आगामी चार-पांच दिन मौसम मुख्यत शुष्क रहने के आसार है। आगामी 24 घंटों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। 23 फरवरी से फिर से तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है।

कश्मीर घाटी में ताजा हिमपात

कश्मीर में कई स्थानों पर शुक्रवार को ताजा हिमपात हुआ। मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हुई। अधिकारियों ने बताया कि प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम में रातभर हिमपात हुआ। उन्होंने बताया कि अनंतनाग, जोजिला दर्रा, बनिहाल, साधना दर्रा, कुपवाड़ा के माछिल और बांदीपोरा के राजदान दर्रे में भी हिमपात दर्ज किया गया। श्रीनगर सहित घाटी के मैदानी इलाकों में रातभर रुक-रुक कर बारिश हुई। मौसम विभाग ने कहा कि 22-24 फरवरी तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा, लेकिन बादल छाए रहने की संभावना है। 25-28 फरवरी के दौरान अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या हिमपात हो सकता है जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इस वर्ष कश्मीर में शीतकाल अधिकतर शुष्क रहा है। जनवरी और फरवरी के महीनों में वर्षा में लगभग 80 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)

अगला लेखऐप पर पढ़ें