Hindi Newsमौसम न्यूज़Rain Alert Weather Update 20 February UP Bihar Rain MP Rain Forecast IMD Barish Hailstorm

Rain Alert: हो जाएं सावधान, UP समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश; ओले गिरने की भी चेतावनी

  • Rain Alert, Weather Update: यूपी-उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा में बारिश होगी।

Madan Tiwari लाइव हिन्दुस्तानThu, 20 Feb 2025 05:14 PM
share Share
Follow Us on
Rain Alert: हो जाएं सावधान, UP समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश; ओले गिरने की भी चेतावनी

Rain Alert, Weather Update 20 February: उत्तर भारत समेत देशभर के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। यूपी-उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है। यूपी में ओले भी गिरेंगे। मौसम विभाग ने बताया है कि पूर्वोत्तर भारत में अगले तीन दिनों तक बारिश, आंधी तूफान व बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, पहाड़ी राज्यों और उत्तर पश्चिम भारत में भी बरसात होगी। इसके अलावा, 24 फरवरी से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने वाला है, जिसकी वजह से पहाड़ी राज्यों और उत्तर भारत का मौसम फिर बदलेगा।

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो जम्मू कश्मीर, बिहार में दिन का तापमान में एक से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिमी मध्य प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यह एक से तीन डिग्री तक गिर गया है। इसके अलावा, उत्तर पश्चिम भारत में रात के समय तापमान एक से चार डिग्री तक बढ़ गया, जिससे गर्मी में भी इजाफा हुआ है।

मौसमविभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा में बारिश होगी। ओडिशा में 20 और 22 फरवरी को बारिश व आंधी तूफान का अलर्ट है। इसके अलावा, हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार में 20 और 22 फरवरी, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा में 22 और 23 फरवरी को बरसात होगी। वहीं, झारखंड, ओडिशा में 20 और 22 फरवरी को ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

पश्चिमी यूपी में गिरेंगे ओले

जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 20 फरवरी, 21 और 22 फरवरी को बारिश होगी। उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 फरवरी को बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इतना ही नहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ में 20 फरवरी को आंधी तूफान व बिजली कड़कने का अलर्ट है।

एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 24 फरवरी को आएगा, जिसकी वजह से जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 24-26 फरवरी के बीच बारिश होगी। वहीं, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल, माहे में 21-25 फरवरी के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 20 और 21 फरवरी, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 22 और 23 फरवरी को आंधी तूफान का अलर्ट है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें