Hindi Newsमौसम न्यूज़IMD Rain Alert Weather News Mausam Samachar UP Bihar Jharkhand Delhi NCR

पहाड़ से मैदान तक शीतलहर का कहर, अगले 2 दिनों तक बारिश का भी अलर्ट; जानें मौसम का हाल

  • बिहार के ज्यादातर हिस्सों में शनिवार को घने कोहरे के कारण 19 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे चला गया है। कम दृश्यता के कारण बिहार में 25 उड़ानें रद्द करनी पड़ी। ट्रेन भी घंटों की देरी से चलीं।

Himanshu Jha लाइव हिन्दुस्तानSun, 5 Jan 2025 07:02 AM
share Share
Follow Us on
पहाड़ से मैदान तक शीतलहर का कहर, अगले 2 दिनों तक बारिश का भी अलर्ट; जानें मौसम का हाल

उत्तर भारत समेत देश के ज्यादातर हिस्से इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। पहाड़ों पर जारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हुई बारिश के कारण तापमान काफी नीचे चला गया है। इस बीच शीतलहर और घने कोहरे ने लोगों की परेशानियां और बढ़ा दी है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में शनिवार को दिनभर धुंध छाई रही।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में जनवरी के सर्द दिनों में मार्च जैसी गरमाहट महसूस की जा रही है। यहां पारा लगातार सामान्य से अधिक रह रहा है। देहरादून से लेकर मुक्तेश्वर तक दिन का तापमान सामान्य से 7 से 10 डिग्री सेल्सियस अधिक है। हालांकि हरिद्वार में घने कोहरे की वजह से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। बीते दिसंबर के आखिर में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश और बर्फबारी की संभावनाएं बनी थीं, लेकिन उत्तराखंड के अधिकांश इलाकों में पारा बहुत ज्यादा नीचे नहीं गया। आमतौर पर जनवरी के शुरुआती दिनों में दून में दिन का औसत तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहता है। लेकिन यहां अभी दिन -रात का तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है।

बिहार घने कोहरे से 25 उड़ानें रद्द, कई ट्रेन लेट

बिहार के ज्यादातर हिस्सों में शनिवार को घने कोहरे के कारण 19 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे चला गया है। कम दृश्यता के कारण बिहार में 25 उड़ानें रद्द करनी पड़ी। ट्रेन भी घंटों की देरी से चलीं।

उत्तर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा मेरठ, ठिठुरे लोग

पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ और आद्रता का स्तर सौ फीसदी तक पहुंचने से मेरठ बेहद घने कोहरे की चादर में लिपट गया है। शुक्रवार शाम से शनिवार सुबह तक मेरठ सहित वेस्ट यूपी के अधिकांश शहरों में घने कोहरे से दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। दिनभर धूप नहीं निकलने से मेरठ में दिन का तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो प्रदेश में सबसे कम है।

झारखंड ठंड के कारण स्कूल 13 जनवरी तक बंद

झारखंड में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप जारी है। ठंड को देखते हुए राज्यभर के सभी स्तर के केजी से लेकर आठवीं तक के सभी स्कूल 13 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने शनिवार की शाम पत्र जारी किया। नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होंगी।

ओडिशा कोल्ड वेव से पूरे राज्य में ठिठुरन बढ़ी

ओडिशा कोल्ड वेव की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार कंधमाल जिले के जी उदयगिरी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 24 घंटे में दस इलाकों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया।

राजस्थान सर्दी के कारण आम जनजीवन प्रभावित

राजस्थान में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा। मौसम विभाग के अनुसार वनस्थली में पारा सबसे 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे और ठंड के कारण प्रदेश में आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

पंजाब-हरियाणा कोहरे और धुंध से सब परेशान

कोहरे ने दोनों राज्यों को अपने आगोश में ले लिया है। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, अंबाला, हिसार और करनाल में दृश्यता शून्य दर्ज की गई। हरियाणा के नरनौल में न्यूनतम पारा 4.4 डिग्री रहा।

जनवरी में अधिकतम तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ा

पहाड़ी इलाकों में अधिकतम तापमान ने शुक्रवार को वर्ष 2006 का रिकॉर्ड तोड़ दिया। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार 30 जनवरी 2006 को अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस साल तीन जनवरी को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में रविवार और सोमवार को बारिश की संभावना है।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें