Hindi Newsवायरल न्यूज़ Woman gives birth to child in moving flight cabin crew member says it was magical

महिला ने चलती फ्लाइट में दिया बच्चे को जन्म, केबिन क्रू सदस्य बोली- यह जादुई था

  • viral news: सेनेगल से उड़ान भरने वाली ब्रुसेल्स एयरलाइंस की एक फ्लाइट में एक महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है। केबिन क्रू मेंम्बर जेनिफर के मुताबिक यह क्षण वाकई में बहुत जादुई था। हमने कोशिश की थी कि एयरपोर्ट तक पहुंचा जाए लेकिन वहां लैंड करने से पहले ही फैंटा दुनिया में आ गई।

Upendra Thapak लाइव हिन्दुस्तानMon, 24 Feb 2025 02:34 AM
share Share
Follow Us on
महिला ने चलती फ्लाइट में दिया बच्चे को जन्म, केबिन क्रू सदस्य बोली- यह जादुई था

हवाई यात्रा के दौरान ज्यादातर यात्री एक सुखद यात्रा के लिए आराम दायक चीजें चाहते हैं। उनमें से कुछ लोग नाश्ते और एक झपकी की उम्मीद करते हैं, जिससे उनकी यात्रा शांति के साथ संपन्न हो। लेकिन ब्रुसेल्स एयरलाइंस की एक फ्लाइट में कुछ ऐसा हुआ, जिसने सभी को रोमांच और आश्चर्य से भर दिया। यह इतना अनोखा था कि फ्लाइट में मौजूद ज्यादातर शख्स शायद ही इसे कभी भूल पाएँ। सेनेगल से ब्रुसेल्स के लिए जाने वाली इस फ्लाइट में एक महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।

सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एयरलाइन द्वारा की गई एक पोस्ट के मुताबिक अफ्रीकी देश सेनेगल के डकार से ब्रुसेल्स को जाने वाली फ्लाइट के उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही एनडेय नाम की एक गर्भवती महिला को दर्द होने लगा। कुछ देर तक सहने के बाद उसने क्रू को इसके बारे में सूचित किया कि शायद उसकी डिलेवरी होने वाली है। इसकी जानकारी लगते ही जेनिफर जेई नाम की एक फ्लाइट अटेंडेंट ने तुरंत स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए फ्लाइट में डाक्टर की तलाश की। उन्हें जल्दी ही एक डॉक्टर और एक नर्स मिल गए।

इन दोनों ने मिलकर एनडेय को प्रसव के लिए तैयार करना शुरू किया। लेकिन तभी उनका पानी टूट गया। चालक ने मामले की गंभीरता को समझते हुए विमान को वापस डकार की तरफ मोड़ लिया, लेकिन इससे पहले की फ्लाइट वापस से डकार पहुंच पाती महिला की बच्ची फैंटा दुनिया में आ चुकी थी।

एयरलाइन ने अपनी पोस्ट में लिखा कि सबसे पहले तो हम सभी बहुत चिंतित थे कि क्या वह ठीक है? क्या उसकी मां ठीक है? लेकिन जैसे ही हम सभी ने उसकी पहली किलकारी सुनी वैसे ही पूरी फ्लाइट में खुशी की लहर दौड़ गई। जेनिफर ने बताया कि बेबी को अपने हाथों में लेना एक ऐसा पल था, जिसे में शायद ही कभी अपनी जिंदगी में भूल पाऊंगी।

एयरलाइन ने लिखा कि इस तरह कि स्थिति हमें याद दिलाती है कि केबिन क्रू होना सिर्फ उड़ान भरने और लोगों की मदद करने से कहीं ज्यादा है। यह हमें ऐसी किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार करती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें