इस दंपत्ति के नाम है सबसे लंबी शादी का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 100 से ज्यादा पोते-पोतियां
- viral: ब्राजील के एक दंपत्ति ने दुनिया की सबसे लंबी शादी में रहने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कराया है। रिकॉर्ड्स के मुताबिक इनकी शादी को 84 साल हो चुके हैं। दोनों फिलहाल 100 साल से ज्यादा के हो चुके हैं और शांति के साथ अपना जीवन बिता रहे हैं।

ब्राजील के एक जोड़े ने दुनिया की सबसे सफल शादी का वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। ब्राजील के मनोएल एंजेलिम डिनो(105) और मारिया डू सूसा डिनो(101) पिछले 84 सालों से शादी के बंधन में बंधे हुए हैं। इन दोनों की शादी 1940 में संपन्न हुई थी। इनकी शादी को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और लॉन्गीक्वेस्ट द्वारा सत्यापित किया है। यह वेबसाइट जो सौ साल से ज्यादा जीने वाले लोगों के बारे में जानकारी रखती है। साइट के मुताबिक इन दोनों की शादी को फिलहास 84 साल 78 दिन हो गए हैं।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार मैनोएल और मारिया 1936 में पहली बार खेती का काम करते समय मिल थे। लेकिन उनकी पहली मुलाकात में दोनों एक-दूसरे को कुछ खास पसंद नहीं आए। लेकिन चार साल के बाद 1940 में जब दोनों दोबारा मिले तो मेनोएल ने फैसला कर लिया कि वह मारिया से ही शादी करेगा। मेनोएल ने हिम्मत करके मारिया से अपने साथ बाहर चलने के लिए कहा और मारिया ने भी हां कर दी।
शुरुआत में मारिया की मां इस रिश्ते के खिलाफ थीं। लेकिन मोनेएल ने मारिया के परिवार का दिल जीतने के लिए काफी मेहनत की। उसने उसी उम्र से एक घर बनाना शुरू कर दिया और कुछ ही समय में वह तैयार हो गया। कुछ ही समय में दोनों की करीबी देखकर परिवार भी शादी के लिए राजी हो गया। 1940 में दोनों ने शादी कर ली। कुछ ही समय में उन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। अपने निजी खर्चों के लिए दोनों ने रोल्ड तंबाखू की खेती करते हुए साथ-साथ काम किया। दंपत्ति के कुल 13 बच्चे हुए, जिनसे उन्हें 55 पोते-पोतियां और अब 54 परपोते-परपोतियां मिले हैं।
फिलहाल दोनों 100 साल से ज्यादा की उम्र जी चुके हैं और शांति के साथ अपना जीवन काट रहे हैं। दोनों ने लंबी शादी के राज को बताते हुए कहा कि शादी लंबी चलाने के लिए एक चीज सबसे ज्यादा जरूरी है वह है प्यार.. यह हमेशा होना चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।