Hindi Newsवायरल न्यूज़ bridge swaying in the air then it collapsed Shocking video surfaced

हवा में दिखा लहराता हुआ पुल, फिर भरभराकर गिरा; सामने आया हैरान करने वाला वीडियो

  • दक्षिण कोरिया में एक बड़ा पुल भरभराकर गिर गए। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में पहले ऐसा लगा कि पुल हवा में लहरा रहा है। इसके बाद यह धराशायी हो गया।

Ankit Ojha लाइव हिन्दुस्तानTue, 25 Feb 2025 10:51 AM
share Share
Follow Us on
हवा में दिखा लहराता हुआ पुल, फिर भरभराकर गिरा; सामने आया हैरान करने वाला वीडियो

दक्षिण कोरिया में एक पुल के गिरने का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बेहद ऊंचाई पर बना हुआ पुल किस तरह से पल भर में जमीन पर आ गिरा। पहले ऐसा लगा कि पुल हवा में लहरा रहा है। इसके बाद इसके हिस्से टूटकर जमीन पर गिरने लगे। जानकारी के मुताबिक एक्सप्रेसवे निर्माण के दौरान यह दुर्घटना हुई जिसमें कम से कम दो की मौत हो गई है और कई लोग घायल भी हुए हैं।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक पुल गिरने के बाद आसमान में धूल ही धूल उड़ने लगी। इस दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं तीन लोग लापता हैं। दक्षिण कोरिया की राजधानी से लगभग 65 किलोमीटर दूर एनसियोंग में सुबह करीब 9 बजकर 50 मिनट पर यह दुर्घटना हुई।

कार्यकारी राष्ट्रपति चोई सांग मोक ने तुरंत राहत बचाव का अभियान चलाने के निर्देश दिए। सियोल के श्रम मंत्रालय की मानें तो पिछले तीन साल में 8 हजार से ज्यादा मजदूरों की इस तरह के हादसों में मौत हुई है। अधिकारी ने बताया कि राजमार्ग का हिस्सा ढहने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें