Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsShabad Kirtan is in harmony on Prakashotsav

प्रकाशोत्सव पर शबद कीर्तन से संगतें हुई निहाल

विकासनगर। हमारे संवाददाता

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगरThu, 2 Jan 2020 05:21 PM
share Share
Follow Us on
प्रकाशोत्सव पर शबद कीर्तन से संगतें हुई निहाल

विकासनगर। हमारे संवाददाता

पछुवादून क्षेत्र में सिख समुदाय ने गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव हर्षोल्लास से मनाया। गुरुद्वारों में प्रातकाल प्रभातफेरी के बाद शबद कीर्तन का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर सुख समृद्धि की मन्नतें भी मांगी।

अजीतनगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गुरु गोविंद सिंह जी के 353वें प्रकाश उत्सव पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वहीं, दिनभर रागी सोहन सिंह, ज्ञानी हरकीरत सिंह और प्रीतम सिंह ने शबद-कीर्तन कर गुरु की महिमा का गुणगान किया। रागी जत्थों के शबद कीर्तन की अमृत वर्षा ने मौजूद संगतों को निहाल कर दिया। शबद कीर्तन के बाद गुरुद्वारा में गुरु इतिहास, अरदास व समाप्ति दीवान का आयोजन हुआ। गुरुद्वारे के प्रधान गुरजीत सिंह ने गुरु गोविंद सिंह जी को नमन करते हुए संगतों को सम्बोधित भी किया। बताया कि गुरु गोविंद सिंह जी ने अपना जीवन धर्म व राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया था। वह धार्मिक एकता के प्रतीक रहे। उन्होंने सिख संप्रदाय की स्थापना कर विश्व में एकता, बंधुत्व व शांति का संदेश दिया। उन्होंने भारतीयता की भावना को समेटे हुए सिख धर्म की स्थापना की थी, जो आज भी गुरु गोविंद सिंह जी के आदर्श पर चलते हुए राष्ट्र, धर्म व संस्कृति की रक्षा के लिए तत्पर है। इस मौके पर सचिव हरपाल सिंह, प्रताप सिंह, भूपेन्द्र सिंह, बचित्तर सिंह, दयाल सिंह, बलबीर सिंह, इंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें