Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsSevere Heat Wave Hits Pachhuwadun Temperature Reaches 37 C

विकासनगर में पारा 37 पार, गर्मी से लोग बेहाल

न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगरFri, 25 April 2025 03:57 PM
share Share
Follow Us on
विकासनगर में पारा 37 पार, गर्मी से लोग बेहाल

पछुवादून में प्रचंड गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। हाल में आंधी और बारिश के बाद तेजी से मौमस बदल रहा है। शुक्रवार को चिलचिलाती धूप से लोगों की बेचैनी बढ़ गई। बीते तीन दिनों में दिन के तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को दोपहर में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा। साथ ही 6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक बना हुआ है, जिससे रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होगी। दूसरी ओर शहर के अस्पतालों में गर्मी से संबंधित बीमारियों जैसे डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। उप जिला चिकित्सालय की ओपीडी में शुक्रवार को डिहाइड्रेशन के 135 मरीज उपचार के लिए आए, जबकि 122 मरीजों ने अचानक बैचेनी होने की बात बताई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें