देवदार की लकड़ी के साथ एक वाहन किया सीज
यमुना वन प्रभाग की टीम ने राजगढ़ी - बड़कोट मोटर मार्ग पर देवदार की तस्करी करते एक वाहन को शनिवार रात को सीज किया। वन कर्मियों ने वाहन से 32 देवदार के नग बरामद किए। चालक मौके से फरार हो गया, जिसके...

यमुना वन प्रभाग की टीम ने शनिवार रात को राजगढ़ी - बड़कोट मोटर मार्ग पर देवदार की तस्करी करते एक वाहन को सीज किया है। वन कर्मियों ने वाहन से देवदार के 32 नग बरामद किए। वहीं चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जिसके लिए वन विभाग की टीम दबिश दे रही है। अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट के प्रभागीय वनाधिकारी रविन्द्र पुण्डीर ने बताया कि क्षेत्र में अवैध पातन, अवैध तस्करी के खिलाफ वन कर्मियों का अभियान निरंतर जारी है। इसी क्रम में शनिवार रात को एसडीओ साधुलाल पलियाल के निर्देशानुसार वन क्षेत्राधिकारी रवांई रेज शेखर सिंह राणा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने राजगढी़ -बड़कोट मोटर मार्ग पर देवदार प्रकाष्ठ के 32 नगों के साथ वाहन को सीज किया। इसी दौरान चालक मौका देखकर फरार हो गया। पुंडीर ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम की सुसंगत धराओं में रेंज वाद दर्ज कर वाहन को प्रकाष्ठ सहित सीज किया गया है। वन विभाग की टीम में वन दरोगा जवाहर लाल, वन बीट अधिकारी सुरेन्द्र चौहान, कपिल लाल, वाहन चाहक विपिन आदि शामिल थे।
फोटो - 22 यूकेआई 02- बड़कोट में रविवार को देवदार की तस्करी करते वाहन को सीज करते वन कर्मी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।