चिन्यालीसौड़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति न होने पर जताई नाराजगी
चिन्यालीसौड़। चिन्यालीसौड़। भाजपा संगठन की ओर से रविवार रात को उत्तरकाशी जिले की तीनो विधान सभा क्षेत्र में स्थित विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों एवं मं

भाजपा संगठन की ओर से रविवार रात को उत्तरकाशी जिले की तीनों विधान सभा क्षेत्र में स्थित विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों एवं मंडल प्रतिनिधियों की सूची जारी कर दी गई है। लेकिन इस सूची में मंडल अध्यक्ष ग्रामीण पर किसी की नियुक्ति नही की गई है। जिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की है। सोमवार को ग्रामीण मंडल चिन्यालीसौड़ के कार्यकर्ताओं ने एक बैठक आयेाजित की। जिसमें कार्यकर्ताओं ने कहा कि रायसुमारी में तय अध्यक्ष के बजाय किसी और की नियुक्त की गई है, साथ ही पार्टी द्वारा जारी सूची में भाजपा मंडल अध्यक्ष ग्रामीण पर किसी को भी नियुक्त नहीं किया गया है । उन्होंने कहा कि चिन्यालीसौड़ से नगर मंडल अध्यक्ष पद पर राजेन्द्र रांगड और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पद पर लक्ष्मण चौहान का नाम सर्व सम्मति से कार्यकताओं ने प्रदेश के पर्यवेक्षकों के सामने रख था। लेकिन सूची में यहां किसी ओर को नामित कर दिया गया। जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की है।कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह इसके लिए मंगलवार को देहरादून जायेंगे और पार्टी पदाधिकारियों से वार्ता करेंगे। बैठक में राजेन्द्र रांगड, पूर्व मंडल अध्यक्ष चैन सिंह महर, कुलदीप राणा, सतपाल बिष्ट, सूर्या प्रकाश, टीका महंत, कुलवीर पंवार, आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।