Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Uttarakhand BJP President Mahendra Bhatt gave advice to Cabinet Minister Premchandra Agarwal said this big thing

उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल को दी नसीहत, कह दी यह बड़ी बात

  • पार्टी दफ्तर में मीडियाकर्मियों ने उनसे प्रतिक्रिया चाही लेकिन उन्होंने किसी से बात नहीं की। उधर, प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने मीडिया से कहा कि कुछ लोग क्षेत्रवाद और जातिवाद की बातें करके देवभूमि का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे है।

Himanshu Kumar Lall लाइव हिन्दुस्तानMon, 24 Feb 2025 10:52 AM
share Share
Follow Us on
उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल को दी नसीहत, कह दी यह बड़ी बात

उत्तराखंड विधानसभा में क्षेत्रवादी टिप्पणियों को लेकर हुए विवाद के बाद भाजपा ने संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को तलब किया। पार्टी मुख्यालय में रविवार को उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मंत्री भविष्य में मर्यादित शब्दों का प्रयोग करने की हिदायत दी। बकौल भट्ट,मंत्री ने माफी मांगते हुए कहा कि उनके शब्दों को गलत तरीके से पेश किया गया। उन का किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था।

अग्रवाल दोपहर बाद अकेले पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार से भेंट की। बंद कमरे में हुई बैठक में अग्रवाल ने सदन में हुई घटना के बारे में विस्तार से बताते हुए खेद जताया। भट्ट ने बताया कि संसदीय कार्यमंत्री को भविष्य में गलत शब्दावली का प्रयोग नहीं करने और बेवजह की बयानबाजी से बचने के निर्देश दिए हैं।

पार्टी दफ्तर में मीडियाकर्मियों ने उनसे प्रतिक्रिया चाही लेकिन उन्होंने किसी से बात नहीं की। उधर, प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने मीडिया से कहा कि कुछ लोग क्षेत्रवाद और जातिवाद की बातें करके देवभूमि का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे है। यह स्वीकार्य नहीं है और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री से भी बात की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें