Hindi NewsUttarakhand NewsTehri NewsKishore Upadhyay Inspects Construction at Shri Dev Suman University Urges High-Quality Materials

विधायक ने श्रीदेव सुमन विवि के निर्माण कार्यों का लिया जायजा

विधायक ने दिया भरोसा श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय मुख्यालय से जल्द शिफ्ट होगा माध्यमिक विद्यालयविधायक किशोर ने श्रीदेव सुमन विवि के निर्माण क

Newswrap हिन्दुस्तान, टिहरीTue, 25 Feb 2025 04:41 PM
share Share
Follow Us on
विधायक ने श्रीदेव सुमन विवि के निर्माण कार्यों का लिया जायजा

टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का मंगलवार को जायजा लिया। जिसके बाद बैठक कर विधायक ने निर्माण कार्यों में उपयोग की जा रही सामग्री को उच्च स्तरीय रखने के निर्देश दिए। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने विवि के अधिकारियों को विश्वविद्यालय के विकास में अग्रणी भूमिका निभाने की सलाह दी। विश्वविद्यालय के मुख्यालय में निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए विधायक ने डीएम से दूरभाष पर बातचीत कर विश्वविद्यालय के विकास कार्यों में सहयोग देने को कहा। उन्होंने जिलाधिकारी को दूरभाष पर बताया कि विश्वविद्यालय के मुख्यालय में स्थित माध्यमिक विद्यालय को जल्द से जल्द पूर्व में निर्धारित स्थान पर शिफ्ट किया जाए। विधायक ने विवि में चल रहे अवस्थापना विकास प्रगति पर कुलपति प्रो एनके जोशी की प्रशंसा की। उन्होंने निर्माणाधीन अकादमिक ब्लाक, ट्रांजिट हास्टल, कुलपति आवास, अधिकारी आवास, कैफेटेरिया, आदि निर्माण कामों का निरीक्षण किया। उन्होंने विश्वविद्यालय अधिकारियों को निर्देशित दिए कि मुख्यालय में बीसीए के अतिरिक्त अन्य पाठ्क्रमों की कक्षाएं भी संचालित की जाए। ताकि स्थानीय छात्रों को इसका लाभ मिल सके। मौके पर चम्बा नगर पालिका की अध्यक्षा शोभनी धनोला, ऋषिकेश के निदेशक प्रो महाबीर सिंह रावत, उप कुलसचिव डॉ. आरके जोशी, सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ. हेमन्त बिष्ट, सहायक कुलसचिव प्रशासन विजय सिंह, सहायक कुलसचिव वित्त प्रमोद बैंजवाल, निजी सचिव कुलपति वरुण डोभाल, विजय कठैत, अक्षत बिजल्वाण, उदय रावत, दीपक गुनसोला, राजेश्वर बडोनी, विनोद सुयाल आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें