श्रीनगर में पारम्परिक बैठकी होली का रंगारंग आगाज
नाट्य संस्था शैनलट ने कटकेश्वर महादेव मंदिर में जमाया रंग होल्यारों ने होली के गीत

सांस्कृतिक नगरी श्रीनगर में बैठकी होली का आगाज हो गया है। प्रसिद्ध नाट्य संस्था शैलनट ने कटकेश्वर महादेव (घसिया महादेव) मंदिर से पारंपरिक बैठकी होली में होल्यारों ने खूब रंग जमाया। रविवार को श्रीनगर के पौराणिक शिव मन्दिर कटकेश्वर महादेव (घसिया महादेव) में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ बैठकी होली का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रंगकर्मी वीरेंद्र रतूड़ी ने गणेश वंदना ''जय गणपति वंदन गणनायक..... से की। इसके बाद ऐगे फागुन मैना खेला होली... मोहन गिरधारी. शिवजी की जटा से छोड़ी.., हरि फुलू से मधुरा छाई रही... शुकी आयो शहर में व्यापारी..., नहीं आये बलम कहां अटके'', रंगला यो फूल के देब सोभालो.. आदि गीतों से रंगों के उत्सव में उल्लास भर दिया। प्रसिद्ध शायर जयकृष्ण पैन्यूली ने अपने चिर परिचित अंदाज में चार चांद लगाये। कार्यक्रम के अंत में होल्यार मदनलाल डंगवाल और शिव लाल को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक एवं कटकेश्वर महादेव मंदिर के महंत महेश गिरी, अभिषेक बहुगुणा, विनीत गिरि, आशीष नेगी, विमल बहुगुणा, नीरज नैथानी, हेमचंद्र ममगाईं, शंकर कैंथोला, पीयूष उनियाल, कैलाश पुंडीर, सुभाष पांडेय, हरीश पुरी, प्रदीप अंथ्वाल, गिरीश पैन्यूली, जेके पैन्यूली, डा. केके गुप्ता, मनीष ममगाईं, उमेश गोस्वामी, अरविंद नेगी, पूजा ठक्कर, राकेश मोहन कंडारी, देवेन्द्र रावत,कविता खत्री, मदनलाल डंगवाल, शिवलाल, पंकज नैथानी, गंगा असनोड़ा, सुधीर डंगवाल, प्रिया ठक्कर सहित आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।