Uttarakhand Congress Leader Alka Pal Criticizes BJP Over Rising Crimes Against Women महिला अपराधों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsUttarakhand Congress Leader Alka Pal Criticizes BJP Over Rising Crimes Against Women

महिला अपराधों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

काशीपुर की कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने उत्तराखंड में बढ़ते महिला अपराधों पर भाजपा सरकार पर कड़ा हमला किया। उन्होंने बलात्कार और हत्या की बढ़ती घटनाओं का जिक्र किया और कहा कि भाजपा अपराधियों की संरक्षक...

Sun, 8 June 2025 01:41 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share
महिला अपराधों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

काशीपुर।उत्तराखंड कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री अलका पाल ने राज्य में बढ़ते महिला अपराधों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि महिलाओं और नाबालिकों के साथ बलात्कार व हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हरिद्वार में भाजपा नेत्री द्वारा अपनी ही बेटी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला मानवता को शर्मसार करता है।उन्होंने अंकिता भंडारी, हेमा नेगी, पिंकी हत्या कांड, चंपावत, मंगलौर, श्रीनगर, द्वाराहाट, देहरादून और रुद्रपुर में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ये देवभूमि की अस्मिता को कलंकित कर रही हैं।अलका पाल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार इन अपराधों को रोकने के बजाय अपराधियों की संरक्षक बनी हुई है।

उन्होंने घोषणा की कि कांग्रेस महिला अपराधों के खिलाफ पूरे प्रदेश में जन आंदोलन शुरू करेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।