शांतिपुरी में कैबिनेट मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन
शांतिपुरी में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की अभद्र टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस और राज्य आंदोलनकारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मंत्री का पुतला फूंका और सरकार से तत्काल बर्खास्तगी की मांग...
शांतिपुरी। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा अभद्र टिप्पणी किए जाने से आक्रोशित कांग्रेस एवं राज्य आंदोलनकारियों ने रविवार देर शाम नगला मुख्य चौराहे पर प्रदर्शन कर मंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड कौमी एकता का गुलदस्ता है। यहां के लोग एक दूसरे का दिल से आदर करते हैं और वह प्रदेश की विधानसभा में एक जिम्मेदार कैबिनेट मंत्री के अशोभनीय बयान को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार से कैबिनेट मंत्री अग्रवाल को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। पुतला दहन करने वालों में हेम सिंह नेगी, गोविंद सिंह सिजवाली, कुन्दन सिंह अधिकारी, शंकर जोशी, दीपक भट्ट, नरेश बिष्ट, दीपू गड़िया, धर्मेंद्र कोरंगा, सोनू रौतेला आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।