सितारगंज में किशोरी के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
सितारगंज में किशोरी के साथ दुष्कर्म का एक और मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी है। आरोपी फर

सितारगंज। सितारगंज क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी है, लेकिन वह उसके हाथ नहीं लगा। गुरुवार को किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर सौंपी। कहा है कि चमन बल निवासी ग्राम हल्दुआ ने गुरुवार को उसकी 13 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी बहला फुसलाकर घर के पीछे की तरफ ले गया था। सुनसान जगह में जबरन दुष्कर्म किया। बाद में किशोरी ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे। यहां महिला पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि पुलिस ने गुरुवार को किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो ऐक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।