मांस के ग्राम दरऊ में प्रतिबंधित मांस के साथ आरोपी पकड़ा
किच्छा में पुलिस ने 34.500 किग्रा प्रतिबंधित मांस के साथ आरोपी रहीश को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम दरऊ में एक व्यक्ति अपने घर में मांस बेच रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को...
Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSun, 23 Feb 2025 12:43 PM

किच्छा, संवाददाता पुलिस ने 34.500 किग्रा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। बीते शनिवार को पुलिस कस्बे में गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि ग्राम दरऊ में एक व्यक्ति अपने घर में प्रतिबंधित मांस बेच रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मौके पर पहुंच कर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से 34.500 किग्रा प्रतिबंधित मांस और मांस काटने के उपकरण बरामद किए। आरोपी ने अपना नाम नाम रहीश पुत्र छोटे निवासी ग्राम दरऊ बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।