चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार
किच्छा में पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बाइक चुराने की बात स्वीकार की और बताया कि वह पेट्रोल खत्म होने के कारण बाइक को पैदल ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ...

किच्छा। पुलिस ने चोरी की बाइक समेत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। बीते शुक्रवार को जमालुद्दीन पुत्र झगरू निवासी वार्ड 3 किच्छा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि बीते गुरुवार रात्रि उसकी बाइक घर के बाहर खड़ी थी। शुक्रवार तड़के चोरों ने बाइक चुरा ली। शुक्रवार को पुलिस हल्द्वानी रोड पर बेनी मजार के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति पैदल बाइक ले जाते देखा। शक होने पर पुलिस ने उसे रोक लिया। जांच में जमालुद्दीन की चोरी की गई बाइक निकली। पुलिस ने बाइक बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम मनोज कुमार निवासी निवासी झा कालोनी पंतनगर बताया। आरोपी ने बताया कि बाइक में पेट्रोल खत्म होने के कारण वह बाइक पैदल ले जा रहा था। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में एसआई राजेन्द्र प्रसाद, कां. नरेंद्र कुमार, त्रिलोक पांडेय, होमगार्ड बिशन सिंह रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।