Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsPolice Arrest Man with 34 5 kg of Banned Meat in Kichha

दरऊ में प्रतिबंधित मांस के साथ आरोपी दबोचा

किच्छा में पुलिस ने 34.5 किग्रा प्रतिबंधित मांस के साथ एक आरोपी रहीश को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह ग्राम दरऊ में प्रतिबंधित मांस बेच रहा था। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने उसे पकड़ लिया...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSun, 23 Feb 2025 04:57 PM
share Share
Follow Us on
दरऊ में प्रतिबंधित मांस के साथ आरोपी दबोचा

किच्छा। पुलिस ने 34.5 किग्रा प्रतिबंधित मांस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बीते शनिवार को पुलिस कस्बे में गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि ग्राम दरऊ में एक व्यक्ति अपने घर में प्रतिबंधित मांस बेच रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से 34.5 किग्रा प्रतिबंधित मांस और मांस काटने के उपकरण बरामद किए। आरोपी ने अपना नाम नाम रहीश पुत्र छोटे निवासी ग्राम दरऊ बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें