Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsMunicipal Workers Protest Against Administration s Neglect in Khatima

28 अप्रैल से नगर पालिका में सुबह से तीन दिन तक धरना देंगे कर्मचारी

खटीमा में नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने हिटलरशाही का आरोप लगाते हुए 28 अप्रैल से तीन दिन तक धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। कर्मचारी नेता संतोष...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSat, 26 April 2025 06:39 PM
share Share
Follow Us on
28 अप्रैल से नगर पालिका में सुबह से तीन दिन तक धरना देंगे कर्मचारी

खटीमा, संवाददाता। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों द्वारा पूर्व में तय कार्यक्रम के अनुसार पालिका गेट पर जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने पालिका प्रशासन पर हिटलरशाही का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने 28 अप्रैल से सुबह से तीन दिन तक पालिका कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करने और तीन दिन बाद आगे की रणनीति बनाने की बात कही।

कर्मचारी नेता संतोष गौरव के नेतृत्व में कर्मचारी शाम की पाली के बाद पालिका गेट पर एकत्रित हुए। कर्मचारी नेता ने पालिका प्रशासन पर कर्मचारियों की समस्याओं को अनदेखा कर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। गौरव ने कहा कि दो माह पूर्व एक मांग पत्र नगर पालिका प्रशासन को सौंपा गया था। दो माह बाद भी नगर पालिका कर्मचारियों की बात सुनने को तो दूर वार्ता करने के लिए भी तैयार नहीं है। जिससे कर्मचारियों में जबदस्त आक्रोश व्याप्त है। कर्मचारी मृतक आश्रित नौकरी, कर्मचारी की कटौती वापस कर निकाले गए पुराने लोगों को काम पर रखने, काटे गए इनकम टैक्स को वापस करने, नियमित कर्मचारियों को बर्खास्तगी वापस लेने, बढ़ी हुई सीमा में कर्मचारी बढ़ाए जाने, समिति कर्मचारियों का भुगतान समय से करने, कर्मचारियों की वर्दी शीघ्र जारी करने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में ग्रेस देवी, गिलो देवी, जीत देवी, राखी देवी, अनीता देवी, शालू देवी, आरजू देवी, पूनम, अनिल कुमार, राकेश कुमार, सूरजपाल, मनोज कुमार, मदन कुमार, सनी, विक्की, विनोद आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें