भाजपा नेता कोरंगा को पूर्व राज्यपाल कोश्यारी ने दी श्रद्धांजलि
मंगलवार को महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उत्तराखंड में भाजपा नेता तारा सिंह कोरंगा की तेरहवीं पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके योगदान को याद करते हुए इसे पार्टी के लिए एक बड़ी...
मंगलवार को महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी शांतिपुरी पहुंचे। यहां उन्होंने युवा भाजपा नेता तारा सिंह कोरंगा की तेरहवीं पर उन्हें शोक श्रद्धांजलि दी। उन्होंने भाजपा नेता तारा सिंह कोरंगा के पार्टी और संघ में योगदान को याद कर उनके निधन को पार्टी के लिए एक तेज तर्रार कार्यकर्ता की अपूर्णीय क्षति बताया। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढ़स बंधाते हुए उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, पूर्व मण्डी चेयरमैन दिग्विजय खाती, किसान नेता डॉ. गणेश उपाध्याय, सुरेश पपनेजा, खुशाल सिंह कोरंगा, प्रधान चंद्रकला बिशन कोरंगा, कमल दानू समेत तमाम नेता एवं समाजसेवी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।