Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsEpic Ram Leela Laxman s Battle with Meghnath Brahmastra and Hanuman s Sanjeevani

लक्ष्मण ने इंद्रास्त्र का प्रयोग कर मेघनाद का किया वध

मुख्य रामलीला में लक्ष्मण और मेघनाद के बीच युद्ध हुआ। मेघनाद ने लक्ष्मण पर ब्रह्मास्त्र चलाया, जिससे लक्ष्मण अचेत हो गए। हनुमान ने संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण को ठीक किया। अंत में, लक्ष्मण ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSat, 12 Oct 2024 06:18 PM
share Share
Follow Us on
लक्ष्मण ने इंद्रास्त्र का प्रयोग कर मेघनाद का किया वध

मुख्य रामलीला में शनिवार को लक्ष्मण मेघनाद युद्ध, लक्ष्मण को ब्रहमास्त्र लगना, राम विलाप, हनुमान का संजीवनी बूटी लाना, मेघनाद-सुलोचना संवाद, मेघनाद-लक्ष्मण युद्ध, मेघनाद के वध का सुंदर मंचन किया गया। रामलीला के मंच में कुंभकरण के बाद लंका में उदासी के बीच रावण ने अपने पुत्र मेघनाद को युद्ध करने के लिए भेजा। जहां लक्ष्मण और मेघनाद के बीच घमासान युद्ध शुरू हो जाता हैं। मेघनाद युद्ध के बीच छल से लक्ष्मण पर ब्रह्मास्त्र का प्रयोग करते हैं, जिससे लक्ष्मण युद्ध भूमि में अचेत होकर गिर जाते हैं। अचेत अवस्था में देख हनुमान ने लक्ष्मण को उठाकर राम के पास ले आते हैं। इसके बाद लक्ष्मण को उनकी अचेतन अवस्था से वापस लाने के लिए हनुमान संजीवनी बूटी का पर्वत ले आते हैं। इसके बाद सुषेण वैद्य लक्ष्मण को बूटी देकर उनकी मूर्छा का समाप्त करते हैं। वहीं मेघनाद अपनी शक्ति को बढ़ाने के लिए अपनी कुल देवी निकुंभा की पूजा करता हैं। लक्ष्मण के अचेतन अवस्था से वापस लौटने के बाद हनुमान के साथ मिलकर मेघनाद की पूजा को भंग कर देता हैं। जिसके बाद लक्ष्मण और मेघनाद के बीच दोबारा से घमासान युद्ध शुरू होने के बाद लक्ष्मण इंद्रास्त्र का प्रयोग कर वध मेघनाद का वध कर कर देते हैं। इस दौरान मनोज अरोरा ने राम, विशाल भुड्डी ने रावण, रमन अरोरा ने मेघनाद और सुषेण वैद्य का पात्र मनोज मुंजाल ने रामलीला के मंचन के दौरान अपना पात्र निभाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें