Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsCongress Protests Against Smart Meters in Kichha with Symbolic Funeral Procession

किच्छा में बेहड़ ने निकाली स्मार्ट मीटर की सांकेतिक शव यात्रा

किच्छा में विधायक तिलकराज बेहड़ की अगुवाई में कांग्रेसियों ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ सांकेतिक शव यात्रा निकाली। उन्होंने भाजपा और अडानी पर सांठगांठ का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। बेहड़ ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरMon, 17 Feb 2025 05:47 PM
share Share
Follow Us on
किच्छा में बेहड़ ने निकाली स्मार्ट मीटर की सांकेतिक शव यात्रा

किच्छा, संवाददाता। विधायक तिलकराज बेहड़ की अगुवाई में सोमवार को कांग्रेसियों ने शहर में स्मार्ट मीटर की सांकेतिक शव यात्रा निकाली। कांग्रेसियों ने भाजपा और अडानी पर सांठगांठ का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। श्मशान घाट के बाहर सांकेतिक शव के अंतिम संस्कार के बाद कांग्रेसियों ने छाती पीटकर प्रदर्शन किया। बेहड़ ने चेतावनी दी कि किसी गरीब के घर में जबरन मीटर लगाने का प्रयास किया गया तो मीटर तोड़ने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका आंदोलन सड़क से लेकर विधानसभा तक जारी रहेगा। सोमवार को विधायक बेहड़ की अगुवाई में बड़ी संख्या में कांग्रेसी इंदिरा गांधी खेल मैदान में एकत्र हुए। यहां से बेहड़ स्मार्ट मीटर की सांकेतिक अर्थी कंधे पर उठाकर श्मशान घाट के लिए रवाना हुए। सांकेतिक शव यात्रा स्टेशन रोड, एमपी चौक, मुख्य बाजार और डीडी चौक, रुद्रपुर रोड व बिजली विभाग के कार्यालय के बाहर से होती हुई श्मशान घाट पहुंची। इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार और अडानी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। बेहड़ ने कहा कि वह स्मार्ट मीटर का मुद्दा 19 फरवरी को विधानसभा सत्र के दौरान सदन में उठाएंगे। कांग्रेसियों ने श्मशान घाट के बाहर स्मार्ट मीटर के सांकेतिक शव को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने अपनी छाती पीटकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, रामबाबू, राजेश प्रताप सिंह, सुनील सिंह, सुनीता कश्यप, अशोक मित्रा, सरवरयार खान, अरुण तनेजा, राजकुमार बजाज, सईदुल रहमान, बंटी पपनेजा, नितिन शर्मा, जीवन जोशी, सुधा जोशी, मिस्वाउल हक आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें