सरकार की योजनाओं का लाभ उठाए बुक्सा जनजाति : कोश्यारी
गदरपुर में आयोजित आदिवासी बुक्सा जनजाति महोत्सव में पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने बुक्सा जनजाति के कार्यों की सराहना की। उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में सांस्कृतिक...

गदरपुर, संवाददाता। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय गोपालनगर में रविवार को आयोजित आदिवासी बुक्सा जनजाति महोत्सव में मुख्य अतिथि उत्तराखंड के पूर्व सीएम एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी बुक्सा जनजाति द्वारा देश हित में किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने बुक्सा जनजाति से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सीएम कोश्यारी और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मां सरस्वती, राजा जगतदेव एवं महान सेनानी बिरसा मुंडा की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कोश्यारी ने कहा कि बुक्सा जनजाति के लोगों ने शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की करके देश में कई अहम स्थान प्राप्त किए हैं। उन्होंने सरकार द्वारा जनजाति के हित में किए जा रहे कार्यों को भी गिनाया। कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने बताया कि बुक्सा जनजाति के बच्चों के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई गई हैं, जिनका वे लाभ उठाएं। भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कोश्यारी एवं बहुगुणा का कार्यक्रम में शामिल होने पर धन्यवाद किया। महोत्सव में बुक्सा जनजाति के बाजपुर, गदरपुर, खेमपुर, शांतिपुरी, दिनेशपुर आदि क्षेत्रों के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। बुक्सा जनजाति की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न घरेलू उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश हुड़िया, सुखदेव सिंह नामधारी, जिला पंचायत सदस्य सुमन, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ज्योति अरोड़ा, जिला मंत्री कंचन सिंह एवं कविता नेगी, आदिम जनजाति सदस्य इमरती देवी, सुरेश खुराना, बाबू सिंह तोमर, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, अनिल जेटली, योगेश लांबा, विकास शर्मा, अमर सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।