अटारिया मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, मां का लिया आशीर्वाद
रुद्रपुर में अटरिया मेले के दौरान श्रद्धालुओं ने मां अटरिया के मंदिर में पूजा की। लोगों ने नारियल, फल और चुनरी अर्पित की। मंदिर में लंबी कतारें लगी रहीं और भक्तों ने मन्नतें मांगी। मेले में खरीदारी और...
Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSun, 27 April 2025 12:29 PM
रुद्रपुर। तीन सप्ताह से अधिक चलने वाले अटरिया मेले में रविवार को सुबह से ही लोग पहुंचने लगे। इस दौरान लोगों ने अटरिया मंदिर में मां की पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने मां को नारियल, फल, चुनरी अर्पित की। सुबह से ही मंदिर में लोगों की लंबी कतार देखने को मिली। दूर दराज से पहुंचे लोगों ने मां का आशीर्वाद लिया। इस दौरान लोगों ने चुनरी बाध कर मां से मन्नतें मांगी। मां के जयकारों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान मेले में पहुंचे लोगों ने जमकर खरीदारी भी की। वही बच्चे झूलों में झूलते नजर आए। अटरिया मेला सोमवार को समाप्त हो जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।