महाशिवरात्रि पर लें बुराइयों को त्यागने का व्रत
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रुद्रप्रयाग ने 89वीं महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने भाग लिया। ब्रह्माकुमारीज़ ने शिवरात्रि का महत्व...
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रुद्रप्रयाग द्वारा 89वीं महाशिवरात्रि पर्व को लेकर कई जगहों पर शिवरात्रि का कार्यक्रम आयोजित किया। जहां लोगों ने उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। विवि ने जनपद के लोगों से महाशिवरात्रि के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने का आह्वान किया। हर साल की तरह इस बार भी ब्रह्मकुमारी विवि द्वारा जनपद के अनेक स्थानों पर महाशिवरात्रि को लेकर कार्यक्रम हुए। इसमें स्थानीय ब्रह्माकुमारी आश्रम से महाशिवरात्रि पर्व मनाने की शुरुआत की गई। जबकि ग्राम पुनाड़, डांगसेरा, नरकोटा, झिरमोली, तिलवाड़ा के शीशों, चंद्रापुरी मठखाणी, भटवाड़ी, रतूड़ा, नगरासू तथा विजराकोट में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भक्तों द्वारा कीर्तन-भजन का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने भगवान शिव के भक्ति भजन एवं आस्था का जो समागम दिखाया उससे सम्पूर्ण माहौल भक्तिमय हो गया।
इस मौके पर उत्तराखंड के ब्रह्मा कुमारीज के संचालक राज योगी भ्राता मेहरचंद ने सभी स्थानीय लोगों को शिवरात्रि पर्व का महत्व बताया। साथ ही संकल्प दिलाया कि शिवरात्रि पर विशेष अपने मन के दुर्गुणों व बुराइयों को दूर कर सच्चा व्रत लेने का संकल्प करें। जिससे हमारे जीवन में सुख शांति का अनुभव हो सके। ब्रह्मकुमारी ज्योति एवं नीलम ने भी जन जन तक इस संदेश को पहुंचाया कि भगवान शिव सबके तारणहार है इसलिए इस व्रत पर बुराइयों को त्यागने का व्रत लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।