Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsTeenager Raped by Two Youths Promising Job in Company

नौकरी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म

रुड़की, संवाददाता। किशोरी को कंपनी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो युवकों ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि दोनों युवक किशोरी को एक होटल में लेकर गये और

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीSat, 26 April 2025 05:12 PM
share Share
Follow Us on
नौकरी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म

किशोरी को कंपनी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो युवकों ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि दोनों युवक किशोरी को एक होटल में लेकर गए और इस घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर शनिवार को आरोपी युवकों के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म व पोस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरु कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने तहरीर में बताया कि 24 अप्रैल को उसका परिवार खेत पर गया हुआ था। घर पर उसकी नाबालिग पुत्री अकेली थी। आरोप है कि गांव के दो युवकों ने उसकी पुत्री को आधार कार्ड लेकर अपने घर बुलाया। आधार कार्ड में उम्र बढ़वाकर एक कंपनी में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। आरोप है दोनों युवकों ने किशोरी को चाकू दिखाते हुए होटल में चलने को कहा। होटल नहीं जाने पर भाई को जान से मारने की धमकी दी।

आरोप है कि किशोरी डर गई और इनके साथ होटल पहुंची। जहां किशोरी के साथ दोनों युवकों ने दुष्कर्म किया। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व पोस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें