Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsKidnapping and Assault Cases 16-Year-Old Girl Abducted Allegations Against Intruder

किशोरी से छेड़छाड और अपहरण में केस दर्ज

मंगलौर,संवाददाता। एक आरोपी 16 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ भाग ले गया। किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया है। वहीं एक

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीSun, 27 April 2025 05:06 PM
share Share
Follow Us on
किशोरी से छेड़छाड और अपहरण में केस दर्ज

एक आरोपी 16 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ भाग ले गया। किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया है। वहीं एक महिला ने आरोपी पर घर में घुसकर नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोक्सो अधिनियम समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 25 अप्रैल की दोपहर को एक आरोपी उसकी 16 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ भाग ले गया। काफी तलाश के बाद भी किशोरी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 20 अप्रैल की देर शाम को एक आरोपी उनके घर में घुस आया। घर में उसकी नाबालिग पुत्री अकेली थी। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें कर दी। पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो व छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें