Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsIqbalpur Sugar Committee Moves to Permanently Dismiss Members for Absenteeism

गन्ना समिति की दो सदस्यों की सदस्यता समाप्त करने का प्रस्ताव रखा

रुड़की, संवाददाता। इकबालपुर गन्ना समिति की बोर्ड बैठक में दो सदस्यों की सदस्यता पूर्ण रूप से निरस्त करने का प्रस्ताव रखा गया। आरोप है कि दोनों सदस्य प

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीFri, 11 Oct 2024 05:59 PM
share Share
Follow Us on
गन्ना समिति की दो सदस्यों की सदस्यता समाप्त करने का प्रस्ताव रखा

इकबालपुर गन्ना समिति की बोर्ड बैठक में दो सदस्यों की सदस्यता पूर्ण रूप से निरस्त करने का प्रस्ताव रखा गया। आरोप है कि दोनों सदस्य पिछले काफी समय से बोर्ड बैठकों से अनुपस्थित चल रहे हैं। गन्ना समिति के वाइस चेयरमैन मुकेश पंवार ने बताया कि लगातार तीन बोर्ड बैठक में अनुपस्थित रहने पर समिति सदस्यों की सदस्यता अस्थाई रूप से निरस्त हो जाती है। उन्होंने बताया कि सदस्य जुलेखा और पूनम पिछली कई बैठकों में नहीं पहुंची। नोटिस देने के बाद भी दोनों सदस्य बोर्ड बैठक में नहीं पहुंचे। बैठक में दोनों सदस्यों की सदस्यता निरस्त करने का प्रस्ताव रखा गया। इसके बाद डीसीओ ने चेतावनी देते हुए दोनों की सदस्यता बहाल कर दी। इसके बाद बोर्ड ने न्यायालय की शरण ली। वाइस चेयरमैन ने बताया कि कोर्ट ने डीसीओ के आदेश पर स्टे लगाते हुए दोनों सदस्यों की सदस्यता अस्थाई रूप से निरस्त कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें