Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsImportant Decisions Made in First Board Meeting of Nagar Panchayat Jhabreda

झबरेड़ा नपं में लेखा लिपिक के अधिकार छीने

झबरेड़ा, संवाददाता। नगर पंचायत झबरेड़ा में शुक्रवार को आयोजित पहली बोर्ड बैठक कई अहम फैसलों पर मोहर लगाई गई। इस दौरान एक लेखा लिपिक से उनके अधिकार लेक

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीFri, 21 Feb 2025 04:44 PM
share Share
Follow Us on
झबरेड़ा नपं में लेखा लिपिक के अधिकार छीने

नगर पंचायत झबरेड़ा में शुक्रवार को आयोजित पहली बोर्ड बैठक कई अहम फैसलों पर मोहर लगाई गई। इस दौरान एक लेखा लिपिक से उनके अधिकार लेकर अधिशासी अधिकारी को सौंपे। कस्बे के विकास के लिए करीब 51 कार्यों के प्रस्तावों को पास किया गया। शुक्रवार को नगर पंचायत झबरेड़ा कार्यालय में आयोजित पहली बोर्ड बैठक में कस्बे के विकास से संबंधित 51 निर्माण कार्य के प्रस्ताव पास किए गए। इसमें नगर पंचायत में कार्यरत कर्मचारियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए नगर पंचायत में होने वाले सभी कार्यों को समय पर करने की चेतावनी दी गई। वहीं, समय से काम नहीं करने पर नगर पंचायत में कार्यरत लेखा लिपिक इरा ध्यानी पर भी कार्रवाई की गई। उनसे सभी अधिकार लेकर अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह को सौंप दिए गए। लेखा लिपिक को झबरेड़ा से दूसरी जगह स्थानांतरित करने के लिए भी बोर्ड में प्रस्ताव पर मोहर लगाई गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें