Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsBJP Candidate Anita Devi Agarwal Wins Mayor Election Thank You Rally Held

मेयर अनीता की जीत के साथ कार्यकर्ताओं की है जीत : निशंक

रुड़की, कार्यालय संवाददाता। नगर निगम मेयर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल की जीत पर नगर वासियों का आभार व्यक्त करने के लिए शुक्रवार को धन

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीFri, 31 Jan 2025 06:16 PM
share Share
Follow Us on
मेयर अनीता की जीत के साथ कार्यकर्ताओं की है जीत : निशंक

नगर निगम मेयर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल की जीत पर नगर वासियों का आभार व्यक्त करने के लिए शुक्रवार को धन्यवाद यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में ढोल नगाड़ों के साथ राम दरबार की झांकी शामिल रही। पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, नगर विधायक प्रदीप बत्रा समेत भाजपा के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। धन्यवाद यात्रा गणेशपुर चौक से शुरू होकर मालवीय चौक, बीएसएम तिराहा, आजाद नगर, रामनगर चौक, मकतुलपुरी, अम्बर तालाब, अनाजमंडी, मेन बाजार, नगर निगम पुल, चंद्रशेखर चौक से होते हुए सिविल लाइंस स्थित गार्डन में पहुंची। जहां सभा का आयोजन किया गया। पूर्व सीएम निशंक ने कहा कि यह अनीता देवी की जीत नही है। बल्कि हर उस कार्यकर्ता की जीत है जो चुनाव में पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर दिन रात खड़ा रहा। कहा कि अनीता की जीत रुड़की के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि इस बार नगर वासियों के अथक प्रयासों से न सिर्फ भाजपा की मेयर की प्रचंड जीत हुई है। बल्कि हमारे पार्षद भी काफी संख्या में जीते हैं। जिससे बोर्ड सुचारू रूप से चल सकेगा एवं विकास कार्य हो सकेंगे। नवनियुक्त मेयर अनीता अग्रवाल ने सभी शहर वासियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, चुनाव प्रभारी रवि मोहन अग्रवाल, भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, शुभम अग्रवाल, अक्षय प्रताप सिंह, मयंक गुप्ता, अनिल शर्मा, पूर्व पार्षद विवेक चौधरी, नवीन जैन आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें