Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsProtest Against Congress Legislators Chandreeshwar Mahadev Club Burns Effigies Over Offensive Remarks

विधायक हरीश और लखपत के खिलाफ प्रदर्शन

चंद्रेश्वर महादेव क्लब ने कांग्रेस विधायक हरीश धामी और लखपत सिंह बुटोला के खिलाफ प्रदर्शन किया। क्लब ने आरोप लगाया कि दोनों विधायकों ने गैर पर्वतीय समाज के लोगों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेषMon, 24 Feb 2025 05:37 PM
share Share
Follow Us on
विधायक हरीश और लखपत के खिलाफ प्रदर्शन

चंद्रेश्वर महादेव क्लब ने कांग्रेस विधायक हरीश धामी और लखपत सिंह बुटोला के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। क्लब के पदाधिकारियों ने दोनों विधायकों पर गैर पर्वतीय समाज के लोगों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए निंदा प्रस्ताव पास किया। सोमवार को चंदेश्वर महादेव क्लब के पदाधिकारी और सदस्य ऋषिकेश में देहरादून तिराहे पर पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस के विधायक हरीश धामी और लखपत सिंह बुटोला पर गैर पर्वतीय समाज के लोगों पर अभद टिप्पणी करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले किया। क्लब के सदस्य देवदत्त शर्मा ने कहा कि दोनों विधायकों को सार्वजनिक मंच से माफी मांगनी चाहिए। ऐसा न होने पर वह उग्र आंदोलन करेंगे। सोनू पांडे ने कहा कि कांग्रेस हमेशा बांटने की राजनीति करती है। विकास और जनकल्याण के लिए कार्य करने में कांग्रेस पिछड़ी है। यही कारण है कि आज कांग्रेस सत्ता से बाहर है और आने वाले समय में भी यही हाल होगा। इस अवसर पर क्लब के कैलाश चंद उर्फ मुन्ना, राजकुमार राजभर, किशन मंडल, शिवम शाह, प्रेम साहनी, संदीप साहनी, अरविंद शर्मा, लक्ष्मण शाह, अंकुर प्रजापति, विपिन मंडल, सुनील यादव, अजय कुमार, ऋषि कुमार, रामप्रवेश साहनी, मंटू साहनी, विजय साहनी, सीताराम साहनी, गौरव दीवान, सोनू शर्मा, विजय ठाकुर, अनिल राजभर, दीपक जायसवाल, मुकेश राजभर, हेमंत साहनी आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें