Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh News27th Brahmotsav of Lord Venugopal Begins with Ganga Puja at Shrikrishna Kunj Ashram

गंगा पूजन से पांच दिवसीय ब्रह्मोत्सव शुरू

भगवान वेणुगोपाल का 27वां ब्रह्मोत्सव श्रीकृष्ण कुंज आश्रम में गंगा पूजन से शुरू हुआ। पहले दिन की क्लश यात्रा में शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। यात्रा त्रिवेणीघाट पहुंची, जहां...

Newswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेषSun, 27 April 2025 06:55 PM
share Share
Follow Us on
गंगा पूजन से पांच दिवसीय ब्रह्मोत्सव शुरू

श्रीकृष्ण कुंज आश्रम में भगवान वेणुगोपाल का 27वां पांच दिवसीय ब्रह्मोत्सव गंगा पूजन से प्रारम्भ हुआ। पहले दिन गंगा पूजन के बाद शहर में क्लश यात्रा निकाली गई। शहरवासियों ने यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। देश के विभिन्न प्रांतों से आये श्रद्धालुओं ने यात्रा में भाग लिया। रविवार को मायाकुंड स्थित श्रीकृष्ण कुंज आश्रम से श्रद्धालुओं ने आश्रम के अध्यक्ष स्वामी कृष्णाचार्य के निर्देशन में कलश यात्रा निकाली। आश्रम से निकली यात्रा त्रिवेणीघाट पहुंचीं। त्रिवेणीघाट पर गंगा-पूजन कर कलश में गंगाजल भरा गया। इसके बाद यह कलश यात्रा त्रिवेणीघाट घाट, सुभाष चौक, निर्मल आश्रम मार्ग, मायाकुंड सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस आश्रम में पहुंची। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शहरवासियों ने मार्ग पर स्टॉल लगाकर लोगों को प्रसाद भी बांटा। यात्रा के आश्रम पहुंचने के बाद धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। पांच दिन तक पूजन-पाठ का आयोजन होगा। आश्रम के उत्तराधिकारी स्वामी गोपालाचार्य ने कहा कि अक्षय तृतीया के दिन भगवान वेणु गोपाल की प्रतिष्ठा 27 वर्ष पूर्व हुई थी। तभी से प्रत्येक वर्ष ब्रह्मोत्सव मनाया जाता है। पांच दिनों तक चलने वाले ब्रह्मोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें देश-विदेश से आये श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे। प्रतिदिन भंडारे का आयोजन भी होगा। महंत रवि प्रपन्नाचार्य ने कहा कि ब्रह्मोत्सव के अंतर्गत अक्षय तृतीया को भगवान वेणुगोपाल रजत सिंहासन पर विराजमान होकर ऋषिकेश के भक्तों को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण करेंगे। इसके लिये विशेष व्यवस्था की गई है। आश्रम परिसर को सुंदर सजाया गया है। इस मौके पर स्वामी दयाराम देवाचार्य, महामंडलेश्वर ईश्वरदास महाराज, महामंडलेश्वर वृन्दावन दास, महामंडलेश्वर गणेश दास, महंत विष्णु दास, केशवस्वरूप ब्रह्मचारी, जगदीश प्रपन्नाचार्य, महंत आलोक हरि,निर्मल दास, स्वामी अखंडानंद, महंत गवानंद, सुरेंद्र भंडारी, आशाराम व्यास, अशोक शर्मा, रोशन लाल, राकेश मोहन, विजय वशिष्ठ, प्रदीप श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें