उमेश अध्यक्ष, ध्यान सिंह बने उपाध्यक्ष
रामनगर में उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुए। चुनाव में उमेश चन्द्र भट्ट को क्षेत्रीय अध्यक्ष, ध्यान सिंह अधिकारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, और अन्य पदों पर निर्विरोध...

रामनगर। उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संघ पश्चिमी क्षेत्र रामनगर के प्रभागीय क्षेत्रीय कमेटियों के द्विवार्षिक चुनाव रविवार को संघ कार्यालय आमडंडा में संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी ललित मोहन तिवाड़ी और मनोज बेलवाल के निर्देशन में हुए चुनाव में उमेश चन्द्र भट्ट को क्षेत्रीय अध्यक्ष, ध्यान सिंह अधिकारी क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, खीम सिंह अधिकारी, जगदीश चन्द्र शर्मा को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, गोपाल लोहला संगठन मंत्री, सुरेश पनेरू संगठन मंत्री, राहुल शुक्ला संयुक्त मंत्री, चन्द्र बल्लभ छिम्वाल मंत्री, हेमन्त बिष्ट प्रचार मंत्री, रमेश चन्द्र आर्या को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।