उत्तराखंड में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी: संबित पात्रा
उत्तराखंड में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी: संबित पात्राउत्तराखंड में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी: संबित पात्राउत्तराखंड में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी:

रामनगर, संवाददाता। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद डॉ. संबित पात्रा ने बुधवार को नगर पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी मदन जोशी का प्रचार किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है। अब यहां ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही है। नगर पालिका में प्रधानमंत्री के सपनों को साकार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मदन की जीत के लिए उन्होंने मां गर्जिया देवी से आशीर्वाद मांगा है। बुधवार को राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा भाजपा के चुनाव कार्यालय में पहुंचे। विधायक दीवान सिंह बिष्ट, मदन जोशी, जगमोहन बिष्ट समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रामनगर की जनता ने सांसद अनिल बलूनी को चुना है। वह देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के मजबूत व्यक्ति हैं। उत्तराखंड के विकास के लिए बलूनी सदा तत्पर रहते हैं। कहा कि प्रधानमंत्री से लेकर बड़े नेता उनके कार्यों को आगे बढ़ाते हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 सालों से भी अधिक समय से गरीबों के लिए काम कर रहे हैं। उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार है। उन्होंने कहा कि नगर पालिकाओं में भी भाजपा जीत दर्ज करेगी। मदन जोशी प्रधानमंत्री के सपनों को सकार करेंगे। किसानों, गरीबों और पर्यटन को बढ़ाने देने को काम किया जाएगा। उन्होंने देवभूमि में धर्म की स्थापना को सामूहिक रूप से प्रयास करने की अपील की। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने रामनगर विधायक बिष्ट की भी तारीफ की। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि जगमोहन सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, शिशुपाल सिंह रावत, संजय बिष्ट, आशा बिष्ट, नगर महामंत्री आशीष ठाकुर, व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश चंद्रा, नीमा मठपाल, रुचि गिरी शर्मा, माया रावत आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।