Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsRamganga River Pollution Threatens Aquatic Life Amid Namami Gange Initiative

नमामि गंगे में शामिल रामगंगा तट पर लगा गंदगी का अंबार

थल में रामगंगा तट पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे नदी के जलीय जीवों के अस्तित्व पर संकट है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि लोग कचरा नदी किनारे डाल रहे हैं। उन्होंने जिला पंचायत से...

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Sat, 14 Dec 2024 11:40 AM
share Share
Follow Us on
नमामि गंगे में शामिल रामगंगा तट पर लगा गंदगी का अंबार

थल। एक ओर जहां नदियों के संरक्षण के लिए नमामि गंगे कार्यक्रम चल रहे हैं। वहीं थल के बालेश्वर मंदिर के निकट रामगंगा तट पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिससे नदी के जलीय जीवों के अस्तित्व पर संकट के बादल छाए हुए हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से नदी तट पर सफाई करने की मांग की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि नदी तट एवं उसके आसपास के निवासी अपने घरों का कचरा यहां डंप कर रहे हैं। जिससे नदी का किनारा गंदगी से पटा हुआ है। उन्होंने बताया कि तीन वर्ष पूर्व तत्कालीन डीएम आशीष चौहान ने नमामि गंगे अभियान के तहत नदी के किनारे से हजारों कुंतल गंदगी को साफ करवाया गया था। वहीं वर्तमान समय में हालात फिर से वहीं हो गए हैं। उन्होंने जिला पंचायत से नदी किनारे स्थित गंदगी को साफ करने की मांग की है। जिसमें व्यापार मंडल भी अपनी ओर से सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें