Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsPolice Arrests Accused of Sexual Assault on Widow in Dharchula

शारीरिक शोषण का आरोपी युवक गिरफ्तार

पिथौरागढ़ के धारचूला में पुलिस ने एक विधवा महिला का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी विरेंद्र दुग्ताल को गिरफ्तार किया। महिला ने 15 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता...

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Thu, 24 April 2025 09:59 PM
share Share
Follow Us on
शारीरिक शोषण का आरोपी युवक गिरफ्तार

पिथौरागढ़। धारचूला में एक विधवा महिला का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा। पुलिस के मुताबिक बीते 15 अप्रैल को एक महिला ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विरेन्द्र दुग्ताल ने उनका शारीरिक शोषण किया और मारपीट की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने विरेंद्र के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 352, 74, 64 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गुरुवार को थानाध्यक्ष मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी को अनवर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। टीम में कांस्टेबल राजेन्द्र बिष्ट, कांस्टेबल अमन शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें