Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsOutrage in Dharchula After Terror Attack in Pahalgam Citizens Demand Action Against Pakistan

धारचूला में कैंडल मार्च निकाल विरोध जताया

धारचूला में पहलगाम में आतंकवादी घटना के बाद लोगों में गहरा आक्रोश है। व्यापारियों, छात्रों और राजनीतिक दलों ने इसे पाकिस्तान की कायराना हरकत बताया। लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Fri, 25 April 2025 09:36 PM
share Share
Follow Us on
 धारचूला में कैंडल मार्च निकाल विरोध जताया

धारचूला। पहलगाम में आतंकवादी घटना के बाद सीमा क्षेत्र में लोगों में गहरा आक्रोश है। धारचूला,बलुवाकोट में व्यापारियों,छात्रों,राजनीतिक दलों ने इसे पाकिस्तान की कायराना हरकत करार दिया। लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्र सरकार से कार्रवाई की मांग उठाई। गुरुवार देर शाम धारचूला में व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा,भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश गर्ब्याल के नेतृत्व में लोगों ने कैंडल मार्च निकाला गया। इधर बलुवाकोट में बीजेपी कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने अध्यक्ष प्रमोद ऐरी व व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में पाकिस्तान का पुतला जलाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें