Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsInauguration of Sports Ground by District Panchayat Administrator Deepika Bohra in Gorang Valley

जिपं प्रशासक ने छाना पांडे में खेल मैदान का शुभारंभ किया

गोरंगघाटी क्षेत्र के छाना पांडे में जिला पंचायत प्रशासक दीपिका बोहरा ने खेल मैदान का शुभारंभ किया। ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया और उन्होंने खेल मैदान का रीबन काटकर उद्घाटन किया। इससे क्षेत्र में खेल...

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Sun, 23 Feb 2025 07:19 PM
share Share
Follow Us on
जिपं प्रशासक ने छाना पांडे में खेल मैदान का शुभारंभ किया

गोरंगघाटी क्षेत्र के छाना पांडे में जिला पंचायत प्रशासक दीपिका बोहरा ने खेल मैदान का शुभारंभ किया। रविवार को जिपं प्रशासक व भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य वीरेंद्र बोरा के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका फूलों की माला पहनाकर व ढोल-नगाड़ो के साथ स्वागत किया। बाद में विधिवत उन्होंने जिला पंचायत की ओर से निर्मित खेल मैदान का रीबन काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल मैदान अस्तित्व में आने से क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे। बाद में जिपं प्रशासक ने गोरंगघाटी ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ भी किया। यहां मोस्टमानो मेला कमेटी अध्यक्ष भगवान बिष्ट, ग्राम प्रधान हरीश पांडे, त्रिलोक बिष्ट, नवीन सिंह, प्रकाश जोशी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज बिष्ट, माला सौन, नरेंद्र रफाल, हरीश बोरा, देव सिंह, रमेश सिंह, मिलाप सिंह बिष्ट, जसवंत बिष्ट, नरेश शर्मा, मंजू बिष्ट आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें