Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsHimalaya Mastak Foundation Launches Awareness Campaign on Forest Fire Control
वनाग्नि नियंत्रण को जागरूकता अभियान चलाया
गुरना में हिमालय मस्तक फाउंडेशन ने वनाग्नि नियंत्रण के लिए जागरूकता अभियान चलाया। फाउंडेशन के अध्यक्ष बसंत भट्ट की अगुवाई में ग्रामीणों को जंगलों में आग से होने वाले नुकसान और पारिस्थितिकी तंत्र पर...
Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Sun, 23 Feb 2025 07:13 PM

गुरना में हिमालय मस्तक फाउंडेशन ने वनाग्नि नियंत्रण को जागरूकता अभियान चलाया। फाउंडेशन के अध्यक्ष बसंत भट्ट के नेतृत्व में टीम ने ग्रामीणों को जंगलों में आग लगने से होने वाले नुकसान, पारिस्थितिकी तंत्र पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताया। बाद में क्षेत्र में जागरूकता रैली भी निकाली गई। कठपुतली के जरिए ग्रामीणों को जंगलों में आग न लगाने के लिए भी प्रेरित किया गया। यहां विप्लव भट्ट, उषा तिवारी, शेखर तिवारी, प्रहलाद भंडारी, राजेश भट्ट, दीपक चंद, संजय सिंह मेहता आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।