Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsFormer Soldier Organization Pays Tribute to Deceased Veteran in Pithoragarh

पूर्व सैनिक के निधन पर शोक जताया

पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिक संगठन ने पूर्व सैनिक दीवानी राम के निधन पर शोक जताया। दीवानी राम 1994 से 130 प्रादेशिक सेना के साथ कार्यरत थे और 2011 में सेवानिवृत्त हुए। उनका निधन बीती रात हुआ। संगठन ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Mon, 24 Feb 2025 01:59 PM
share Share
Follow Us on
पूर्व सैनिक के निधन पर शोक जताया

पिथौरागढ़। पूर्व सैनिक संगठन ने एक पूर्व सैनिक के निधन पर शोक जताया है। सोमवार को संगठन के उपाध्यक्ष मयूख भट्ट ने बताया कि मूलरूप से डीडीहाट के लमतडी के रहने वाले दीवानी राम 130 प्रादेशिक सेना के जनपद में स्थापना के समय वर्ष 1994 से बटालियन के साथ कार्यरत रहे। वर्ष 2011 में सेवानिवृत्ति होने के बाद सुजई जाजरदेवल में परिवार के संग रहने लगे। बीती रात अकस्मात उनका निधन हो गया। पूर्व सैनिक संगठन ने उनके आवास पहुंचकर दिवंगत सैनिक के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र व श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके निधन पर पूर्व सैनिक खुशाल राम, चंद्र सिंह, मनोज कुमार, रामू विश्वकर्मा सहित अन्य पूर्व सैनिकों ने शोक संवेदना प्रकट की हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें