भाजपा जिलाध्यक्ष के पुश्तैनी मकान में आग लगने से मचा हडकंप
पिथौरागढ़ के जाजरदेवल उर्ग गांव में भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी के पुश्तैनी मकान में आग लग गई। आग लगने से एक व्यक्ति धुएं से बेहोश हो गया, जिसे ग्रामीणों ने बाहर निकालकर बचाया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट...

पिथौरागढ़। जाजरदेवल उर्ग गांव में भाजपा जिलाध्यक्ष के पुश्तैनी मकान (बाखली) में आग लगने से हडकंप मच गया। रविवार दोपहर घटी इस घटना में घर के भीतर सो रहे एक व्यक्ति धुएं से बेहोश हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह बाहर निकालकर उनकी जान बचाई। हादसे में दैनिक जीवन में इस्तेमाल होने वाली सामाग्री भी जलकर राख हुई है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जिला मुख्यालय से करीब चार किमी दूर उर्ग गांव में भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी का परिवार रहता है। यहां उनका दस कमरे वाला एक दो मंजिला पुश्तैनी मकान भी है। छह भाईयों के हिस्से वाले इस पुश्तैनी मकान में लोग वर्तमान में दैनिक जीवन में इस्तेमाल होने वाली सामाग्री रखते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।