गंगोलीहाट में कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री का जलाया पुतला
गंगोलीहाट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला जलाया। नगर अध्यक्ष नारायण सिंह बोरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की।...
गंगोलीहाट। नगर में कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला जलाया। सोमवार को नगर अध्यक्ष नारायण सिंह बोरा के नेतृत्व में कार्यकर्ता हुए। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए पुतला जलाकर कैबिनेट मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि पहाड़ियों के लिए कहे अपशब्द को कांग्रेस बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यहां यूथ विधानसभा अध्यक्ष आनंद सिंह, यूथ जिला उपाध्यक्ष संजय बोरा, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र मेहरा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हयात सिंह बोरा, मीडिया प्रभारी मनीष बिष्ट, बृजेश जोशी, सोनू आर्य, मनोज टम्टा, कृष्ण बिष्ट, कृष्णा, पुष्कर, भूपाल सिंह, विनोद कुमार, बंटी महरा शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।