श्री मां देवी की कृपा से संसार के बंधनों से मिलती है मुक्ति
पिथौरागढ़ में श्री कैलाश आश्रम सुवाकोट में मां कामाख्या और लक्ष्मी नारायण मंदिर का वार्षिक प्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से शुरू हुआ। शनिवार को श्रीमद देवी पुराण कथा और शतचंडी महायज्ञ की पूजा अर्चना की गई।...

पिथौरागढ़। श्री कैलाश आश्रम सुवाकोट, वड्डा में श्री मां कामाख्या और लक्ष्मी नारायण मंदिर का वार्षिक प्रतिष्ठा समारोह उत्साह के साथ शुरू हो गया है। शनिवार को श्रीमद देवी पुराण कथा और शतचंडी महायज्ञ का विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया। व्यास पीठ पर प्रसिद्ध संत श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर मां संतोषी बैठी हैं। उन्होंने श्रीमद देवी पुराण कथा का महत्व बताते हुए कहा कि मां देवी की कृपा से मनुष्य के सभी कष्ट दूर होते हैं। मां कामाख्या और लक्ष्मी नारायण मंदिर के वार्षिक प्रतिष्ठा पर सुबह गणेश पूजन के साथ कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। आचार्य पंडित चूड़ामणि ने सभी वैदिक अनुष्ठान संपन्न कराए। इसके बाद श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर मां संतोषी ने श्रीमद देवी पुराण कथा का वाचन किया। उन्होंने भक्तों को देवी मां की महिमा बताई। कहा देवी के सच्चे भक्तों को संसार में किसी भी तरह के कष्ट छू नहीं पाते। मां देवी की कृपा से मनुष्य के सभी कष्ट दूर होते हैं। देवी मां अपने भक्तों पर हमेश कृपा दृष्टि बनाए रखती हैं। कहा देवी पुराण कथा सुनने मात्र से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। कथा व शतचंडी महायज्ञ 3मई तक होगी। देश के कई राज्यों से बड़ी संख्या में महामंडलेश्वर मां संतोषी के भक्त इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने यहां पहुंचे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।