Hindi NewsUttarakhand NewsNainital NewsMinimum Wage Advisory Subcommittee Reorganized in Nainital

नैनीताल के मदन सिंह गैड़ा बने उप समिति सदस्य

नैनीताल में श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी की दरों के पुनरीक्षण के लिए न्यूनतम मजदूरी सलाहकार उप समिति का पुनर्गठन किया गया है। इसमें मदन सिंह गैड़ा को सदस्य बनाया गया है। श्रम सचिव पंकज पांडे ने आदेश...

Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीतालMon, 24 Feb 2025 07:49 PM
share Share
Follow Us on
नैनीताल के मदन सिंह गैड़ा बने उप समिति सदस्य

नैनीताल। श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी की दरों के पुनरीक्षण को न्यूनतम मजदूरी सलाहकार उप समिति का पुनर्गठन किया गया है। इस उप समिति में बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल में कार्यरत मदन सिंह गैड़ा को सदस्य बनाया गया है। श्रम सचिव पंकज पांडे की ओर से जारी आदेश के बाद न्यूनतम मजदूरी की दरों के संबंध में अपनी संस्तुति राज्य सरकार को प्रस्तुत करने को न्यूनतम मजदूरी सलाहकार उप-समिति का पुनर्गठन किया गया है। इस उप समिति का अध्यक्ष श्रम आयुक्त को बनाया है। जबकि अपर श्रमायुक्त को सदस्य, सिडकुल ऊधमसिंह नगर के दीपक कुमार गोयल, कोटद्वार के विवेक चौहान, रुड़की के मनोज पुंडीर, चमोली के सुलेखा डबराल प्रतिनिधि बनाया है। अल्मोड़ा की रेनू खोलिया, नैनीताल के मदन सिंह गैड़ा, नरेंद्र नगर के सुनील भंडारी, बागेश्वर के विशन दत्त भट्ट को श्रमिक प्रतिनिधि नियुक्त किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें