Final Reservation List Released for Nainital Panchayat Elections Women Hold Key Seats पंचायत सीटों के अनंतिम आरक्षण जारी, नहीं हुआ कोई बदलाव, Nainital Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsNainital NewsFinal Reservation List Released for Nainital Panchayat Elections Women Hold Key Seats

पंचायत सीटों के अनंतिम आरक्षण जारी, नहीं हुआ कोई बदलाव

- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अंतिम आरक्षण जारी - प्रधानों की 475 में से 240 सीटें महिला तो 173 सीटें अनारक्षित - क्षेत्र पंचायत सदस्यों की 263

Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीतालThu, 19 June 2025 12:11 AM
share Share
Follow Us on
पंचायत सीटों के अनंतिम आरक्षण जारी, नहीं हुआ कोई बदलाव

नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का अंतिम आरक्षण जारी हो गया है। बीते शनिवार को जारी अनंतिम आरक्षण सूची को ही यथावत रखा गया है। अंतिम आरक्षण के अनुसार नैनीताल जिले के आठ ब्लॉकों की ब्लॉक प्रमुख की चार सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी। जिला पंचायत सदस्यों की 27 में से 14 सीटें और ग्राम प्रधानों की 475 में से 240 सीटें अनुसूचित जनजाति महिला, अनुसूचित जाति महिला, पिछड़ी जाति महिला और अन्य महिला के लिए आरक्षित की गई हैं। आज आरक्षण का यह प्रस्ताव पंचायती राज निदेशालय देहरादून भेजा जाएगा। डीएम वंदना ने बताया कि 14 और 15 जून को प्रस्तावों पर आपत्तियां मांगी गईं थी।

16 और 17 जून को आपत्तियों का निस्तारण किया गया। सभी सीटों पर कुल 430 आपत्तियां प्राप्त हुईं थी। इनमें से 242 आपत्तियां ग्राम प्रधान की सीटों के आरक्षण को लेकर थी। इसी तरह जिला पंचायत सदस्य के लिए 33, क्षेत्र पंचायत के लिए 136 आपत्तियां मिलीं थी। इधर, बुधवार को आरक्षण प्रस्तावों का अंतिम प्रकाशन किया गया। ये है आरक्षण की अनंतिम स्थिति ब्लॉक प्रमुख धारी -अनुसूचित जाति महिला, रामगढ़ - अनुसूचित जाति, हल्द्वानी-अन्य महिला, कोटाबाग-अन्य महिला, रामनगर-अन्य महिला, ओखलकांडा -अनारक्षित, भीमताल - अनारक्षित, बेतालघाट - अनारक्षित जिला पंचायत सदस्य अनुसूचित जाति महिला : गुलजारपुर बंकी, गहना, सरना, मालधनचौड़ (चंद्रनगर) अनुसूचित जाति : सावल्दे पश्चिम, भवालीगांव, मेहरागांव पिछड़ी जाति महिला : चिल्किया पिछड़ी जाति : गैबुआ (पत्तापानी) अन्य महिला : जग्गीबंगर, चोरगलिया आमखेड़ा, देवलचौड़ बंदोबस्ती (हल्द्वानी तल्ली), रामड़ीआन सिंह (पनियाली), बडौन, अमृतपुर, सूपी, दाड़िमा, ज्योलीकोट अनारक्षित : जंगलियागांव, तलिया, ककोड़, चापड़, ढोलीगांव, ओखलकांडा मल्ला, चौखुटा, सिमलखा, दीनीतल्ली क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लॉक अनु. जाति महिला अनु. जाति पिछड़ी जाति महिला पिछड़ी जाति अन्य महिला अनारक्षित अनु. जनजाति महिला अनु. जनजाति बेतालघाट 05 05 01 00 10 11 00 00 भीमताल 05 05 01 00 13 14 00 00 धारी 06 05 00 00 08 08 00 00 हल्द्वानी 03 03 01 00 16 16 00 00 कोटाबाग 04 03 02 01 09 10 00 00 रामगढ़ 05 05 00 00 11 10 00 00 ओखलकांडा 04 03 01 00 13 15 00 00 रामनगर 05 04 02 02 08 08 01 01 :::::::::::::: ग्राम प्रधान ब्लॉक अनु. जाति महिला अनु. जाति पिछड़ी जाति महिला पिछड़ी जाति अन्य महिला अनारक्षित अनु. जनजाति महिला अनु. जनजाति बेतालघाट 10 09 02 01 26 27 00 00 भीमताल 07 06 01 00 22 24 00 00 धारी 07 07 00 00 14 13 00 00 हल्द्वानी 04 04 01 01 25 25 00 00 कोटाबाग 05 05 03 02 20 20 00 00 रामगढ़ 08 08 00 00 22 21 00 00 ओखलकांडा 07 06 01 01 30 30 00 00 रामनगर 06 06 04 03 12 13 03 03 :::::::::::::::::

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।