नशे के दुष्परिणामों पर किया जागरूक
पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने शनिवार को सिगड्डी के राइंका जयदेवपुर में छात्रों के लिए नशे के दुष्प्रभावों पर कार्यशाला का आयोजन किया। अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह रावत ने बताया कि नशा अपराध की पहली सीढ़ी है...

पूर्व सैनिक संघर्ष समिति की ओर से शनिवार को सिगड्डी के राइंका जयदेवपुर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों को नशे के दुष्परिणामों पर जानकारी दी गई। समिति अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह रावत ने छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों पर जानकारी देते हुए कहा कि नशा ही अपराध की पहली सीढ़ी है। नशे की गिरफ्त में आकर युवा अपने ही घर में चोरी करने से नहीं हिचकता। कहा कि आज का छात्र ही देश का भविष्य हैं, इसलिए छात्रों को नशीले पदार्थों से दूर रहना चाहिए। प्रधानाचार्य शोबेंद्र जोशी ने छात्रों को नशे के दुष्परिणामों पर जानकारी देने के लिए समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।